{"_id":"5b2abc434f1c1b214d8b77f3","slug":"15295273652-halduchod-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडेन गैस प्लांट के समीप मार्ग के दोनों ओर खड़े टैंकर बने हादसे के कारण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंडेन गैस प्लांट के समीप मार्ग के दोनों ओर खड़े टैंकर बने हादसे के कारण
Updated Thu, 21 Jun 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
हल्दूचौड़ (नैनीताल)। आइसक्रीम लेकर पिथौरागढ़ जा रहे कैंटर की इंडेन गैस बाटलिंग प्लांट मोटाहल्दू के समीप हाइवा से जोरदार भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखचे उड़ गए। दोनों वाहनों के चालक और एक क्लीनर घायल हो गए। हाइवा में फंसे चालक को गैस कटर से काटकर बाहर निकाला गया। तीनों घायलों को हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया जहां पर चिकित्सकों ने क्लीनर को मृत घोषित कर दिया गया। बरेली से वॉडीलाल कंपनी की आइसक्रीम लेकर आ रहा कैंटर यूपी 80 सीटी-7525 के चालक को इंडेन गैस बाटलिंग प्लांट के समीप नींद की झपकी आ जाने से रेत लेकर आ रहे हाइवा यूपी 25 बीटी-6870 से भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के परखचे उड़ गए।
पुलिस नेे घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भेजा। जहां पर चिकित्सकों नेेे कैंटर के क्लीनर दीपक गंगवार (25) पुत्र स्व. अनिल गंगवार निवासी हैदराबाद हडवा सीबी गंज बरेली को मृत घोषित कर दिया। इधर सूचना पर पहुंचे वॉडीलाल कंपनी के ट्रांसपोर्ट मैनेजर राजेंद्र गंगवार नेे कोतवाली लालकुआं में दुर्घटना की तहरीर पुलिस को दी। कैंटर के चालक प्रेम पाल (28) निवासी भुड़ा बुयोधा खेर बरेली की हालत को नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने बरेली रेफर कर दिया। वहां अब खतरे से बाहर बताया गया है।
हाइवे पर पार्क किए जा रहे टैंकर
इंडेन गैस बॉटलिंग प्लांट के पास पर्याप्त पार्किंग होने के बावजूद खाली टैंकर यानी कैप्सूल को प्लांट के समीप हाइवे पर पार्क किया जा रहा है, जो अपराध की श्रेणी में आता है। इस संदर्भ में प्लांट प्रबंधन से वार्ता की जा रही है कि वे सहयोग दें। - रवि कुमार सैनी, कोतवाल