{"_id":"5b2abc284f1c1bb16e8b8ec1","slug":"152952733812-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटकों से मारपीट में फिर हो गया फैसला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पर्यटकों से मारपीट में फिर हो गया फैसला
Updated Thu, 21 Jun 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। पर्यटकों से मारपीट में एक बार फिर मुकदमा दर्ज होने की जगह समझौता हो गया। माल रोड पर मंगलवार को लखनऊ, राजस्थान के पर्यटकों को लहूलुहान कर दिया गया था। बुधवार को पर्यटक थाने पहुंचे, लेकिन बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
लखनऊ निवासी डॉ. अजय वीर सिंह अपने इंजीनियर साले राजस्थान निवासी सौरभ सोनी पत्नी, बच्चे के साथ सरोवरनगरी घूमने आए थे। मंगलवार देर रात उनका कुछ स्थानीय लोगों से विवाद हो गया। बाद में 20 से ज्यादा युवकों ने डॉक्टर और इंजीनियर को लहूलुहान कर दिया। घायलों का बीडी पांडे जिला अस्पताल में इलाज कराया गया। बुधवार सुबह तल्लीताल पुलिस ने पांच आरोपी शैले हॉल कंपाउंड निवासी रवि चौहान, मूल रूप से मुरादाबाद निवासी, हाल निवासी तल्लीताल में रह रहे राजवीर सिंह, संदीप, विशाल, सुजीत को चिह्नित कर हिरासत में ले लिया। पुलिस ने पांचों आरोपियों को थाने में बैठा लिया। इसी बीच घायल भी थाने पहुंच गए। घायलों की एसओ तल्लीताल प्रमोद पाठक के साथ काफी देर तक बातचीत हुई। पुलिस के अनुसार घायलों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई। ऐसे में पांचों आरोपियों का 81 पुलिस एक्ट में चालान कर दिया गया। एसओ प्रमोद पाठक ने बताया कि घायलों ने तहरीर नहीं दी। ऐसे में आरोपियों के खिलाफ मारपीट के आरोप में कार्रवाई नहीं की जा सकी है।
मंगलवार देर रात मालरोड पर इंजीनियर, डॉक्टर से मारपीट
बुधवार को पर्यटक थाने पहुंचे लेकिन तहरीर नहीं दी
पुलिस ने 81 पुलिस एक्ट में चालान किया