फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   संदिग्ध परिस्थितियों मे सुरक्षाकर्मी की मौत

संदिग्ध परिस्थितियों मे सुरक्षाकर्मी की मौत

Tue, 19 Jun 2018 01:44 AM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों मे सुरक्षाकर्मी की मौत
रामनगर (नैनीताल)। बीती रात एक सुरक्षाकर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सांवल्दे स्थित एक रिसोर्ट में सुरक्षाकर्मी के पद पर काम करने वाला लक्ष्मण सिंह (50) पुत्र अर्जुन सिंह निवासी ग्राम खेतल थाना खटीमा विगत एक माह से रिसोर्ट से छुट्टी लेकर घर गया था। रविवार को लक्ष्मण सिंह रामनगर वापस आया और अपने सहयोगी सुरक्षाकर्मियों के कानियां स्थित कमरे में रुक गया। देर रात लक्ष्मण सिंह के साथी सुरक्षाकर्मी अपनी ड्यूटी पर चले और लक्ष्मण कमरे में अकेला रह गया। सोमवार सुबह वह लोग ड्यूटी कर वापस अपने कमरे में आए तो उन्होेंने देखा कि लक्ष्मण सिंह बेहोश है और उसके मुंह में से झाग, खून निकल रहा है। लक्ष्मण को तुरंत संयुक्त चिकित्सालय लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक गगनदीप सिंह ने चिकित्सालय में पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया कि मृतक लक्ष्मण सिंह के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed