{"_id":"5b22d3304f1c1bca228b59de","slug":"152900894715-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवर में वर्षाजल भेजने वालों का पेयजल संयोजन कटेगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीवर में वर्षाजल भेजने वालों का पेयजल संयोजन कटेगा
Fri, 15 Jun 2018 02:16 AM IST
Updated Fri, 15 Jun 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
कालागढ़ में सुखास्रोत नदी में आया वर्षा का पानी
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
नैनीताल। कमिश्नर राजीव रौतेला ने बारिश का पानी छतों से सीवर लाइन में डालने वालों का पेयजल कनेक्शन काटने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बारिश का पानी नालों से होकर नैनी झील में आना चाहिए न कि सीवर के जरिए बाहर जाए। कमिश्नर ने बृहस्पतिवार को नैनीझील के संरक्षण, संवर्द्धन को लेकर विशेषज्ञों के साथ बैठक की। बैठक में कहा गया कि नैनीझील में वर्षभर जलस्तर बनाए रखने के लिए सूखाताल पुनरोद्धार किया जाए। झील के आसपास के वेटलैंड चिह्नित करने, चाल-खाल के माध्यम से वर्षाजल बचाया जाए। ताकि वर्षभर धीरे-धीरे पानी डिस्चार्ज होकर नैनीझील में आए और नैनीझील का जलस्तर बना रहे। कमिश्नर ने सचिव विकास प्राधिकरण को निर्देश दिए कि वे सूखाताल क्षेत्र की वर्तमान स्टेटस वीडियोग्राफी कराई जाए। बैठक में प्रो. पीआर ओजस्वी, प्रो. पीके पांडे, प्रो. सीसी पंत ने बताया कि नैनीझील की गहराई नापने के लिए वैथेमैटिक सर्वे की गई। इसमें पाया गया कि शेर का डांडा आदि क्षेत्रों से नालों से मलबा झील में गिरने से करीब 1.6 मीटर गहराई कम हुई है। इस पर आयुक्त ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सभी नालों में मलबा, कूड़ा रोकने के लिए कैचपिट बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।