{"_id":"5b22d3264f1c1bb16e8b7e56","slug":"15290089375121-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात युवक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अज्ञात युवक की गोली मारकर हत्या
Updated Fri, 15 Jun 2018 02:26 AM IST
विज्ञापन
अज्ञात युवक की गोली मारकर हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। नेशनल हाईवे 121 स्थित नया गांव चौहान के पास एक बगीचे के बाहर अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। कनपटी और सीने में गोली मारकर युवक की हत्या की गई है। पुलिस युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। फ ोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने घटनास्थल का मुआयना कर सबूत जुटाए।
काशीपुर रोड नया गांव चौहान के पास एक बगीचे के गेट पर मजदूरों ने एक युवक का खून से लथपथ शव मिलने की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सीओ लोकजीत सिंह और कोतवाल विक्रम सिंह राठौर ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। सूचना पर एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने फोरेसिंक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड को बुलवाकर साक्ष्य जुटाए। युवक की पहचान नहीं हो पाई है। उसके पास से सिर्फ 20 रुपये के दो नोट बरामद हुए हैं। जांच में पता चला कि लगभग 20 वर्षीय युवक की तमंचे से दो गोलियां मारकर हत्या की गई है। एक गोली उसके सीने और दूसरी गोली कनपटी के पास मारी गई है। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास निरीक्षण कर बगीचे में काम करने वाले पांच युवकों से पूछताछ की।
कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस ने पांच टीमें बनाने के साथ ही एसओजी को भी लगाया गया है। बगीचा ठेकेदार खताड़ी निवासी जाकिर हुसैन की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
नया गांव चौहान के पास बगीचे के पास मिला शव
डॉग स्क्वायड ने भी किया मौका मुआयना
लूसी ने बगीचे से बरामद कराई शराब और पानी की बोतलें
रामनगर (नैनीताल)। डॉग स्क्वायड की कुतिया लूसी शव के आसपास सूंघने के बाद बगीचे के अंदर घूमने लगी। विक्रम राठौर ने बताया कि घटनास्थल से बगीचे कर्मचारी आ जा रहे थे जिस वजह से वह बगीचे तक जा रही थी। घटनास्थल के पास एक पानी बोतल और शराब की खाली बोतल पड़ी थी जबकि बगीचे के गेट पर चूड़ियां लटकी हुई थीं। शराब व पानी की बोतलें पुरानी प्रतीत हो रही हैं जबकि चूड़ियां किसी टोटके के चलते लटकी हुई थीं।
हत्यारे ने किया साक्ष्य मिटाने का प्रयास
रामनगर (नैनीताल)। एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि अपराधी ने साक्ष्य मिटाने का पूरा प्रयास किया है। मृतक की फोटो को रामनगर, काशीपुर, ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद आदि के क्षेत्रों में भेज दिया गया है। जैसे ही उसकी शिनाख्त होती है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
आम, लीची तोड़ने के लिए बाहर से आते हैं मजदूर
रामनगर (नैनीताल)। हर बार आम और लीची तोड़ने के लिए बाहर से मजदूर बुलाए जाते हैं। आरोप है कि वे हर साल यहां कोई न कोई आपराधिक वारदातों को अंजाम देते हैैं। पुलिस बगीचे मालिक और ठेकेदारों को मजदूरों का सत्यापन कराने के लिए कहती है, लेकिन वारदात होने के बाद सत्यापन की याद आती है। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि इन बगीचों में पिछले बार सत्यापन हुए थे। नये लोगों का सत्यापन नहीं कराया गया है।