फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   जंगल में फोटो खींचने पर काशीपुर वालों से जुर्माना वसूला

जंगल में फोटो खींचने पर काशीपुर वालों से जुर्माना वसूला

Tue, 12 Jun 2018 02:16 AM IST
Updated Tue, 12 Jun 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
जंगल में फोटो खींचने पर काशीपुर वालों से जुर्माना वसूला
रामनगर (नैनीताल)। रामनगर वन प्रभाग कोसी रेंज के जंगल में फोटोग्राफी करने पर काशीपुर के छह युवकों को वनकर्मियों ने पकड़ लिया। रेंज कार्यालय में बनी कारागार में डाल कर इसकी सूचना उनके परिजनों को दी। परिजनों से पांच हजार रुपये का जुर्माना वसूलने के बाद सभी को कड़ी हिदायत देकर परिजनों को सौंपा गया। काशीपुर के मोहल्ला गौतमनगर निवासी योगेश कुमार, मयूर हीरा, पीयूष कश्यप, मनोज कुमार मिश्रा, रविंद्र कश्यप, सुमित कुमार राय सोमवार को दो बाइकों पर सवार होकर भंडारपानी स्थित सीतावनी गेट पहुंचे, जहां वनकर्मियों ने हिंसक वन्यजीवों से सामना होने की आशंका जता उन्हें बाइक से सीतावनी न जाने को कहा। जंगल किनारे सड़क पर ही फोटो लेने का सुझाव दिया। वहां से लौट रहे युवक टेड़ा गांव के पास बेलगढ़ बीट संख्या एक के आरक्षित वन क्षेत्र में जाकर फोटोग्राफी करने लगे। इस पर गश्त कर रहे वनकर्मियों ने जंगल में बाइक खड़ी देखी तो वह तस्कर समझकर सतर्क हो गए। घने जंगल में जाकर देखा तो वहां मौजूद छह युवक फोटो खिंचवा रहे थे। शक के आधार पर इन्हें रेंज ऑफिस लाकर पूछताछ की गई। बयानों में अंतर मिलने पर उन्हें कारागार में बंद कर परिजनों को सूचना दी। वनरक्षक वीरेंद्र प्रसाद पांडे ने बताया कि वन अधिनियम के तहत चालान कर पांच हजार रुपये वसूले गए। कड़ी हिदायत के बाद इन युवकों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed