{"_id":"5b01d6254f1c1bea408b6a77","slug":"152684700811-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह ना-ना शाम को निकाह के लिए राजी कर मामले को निपटाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुबह ना-ना शाम को निकाह के लिए राजी कर मामले को निपटाया
Updated Mon, 21 May 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। खताड़ी क्षेत्र निवासी युवती ने कोटद्वार रोड निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के बावजूद शादी से मना करने का आरोप लगाया। सुबह शादी के लिए मना करने के बाद शाम को आरोपी निकाह के लिए राजी हो गया।
पीड़ित युवती रविवार सुबह महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी के पास पहुंची। उसने लोहनी को आपबीती सुनाई। कोटद्वार रोड निवासी युवक से सात साल से परिचय है। वह उसके घर आता-जाता रहता था, जिसके बाद युवक ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना लिए। वह बीए द्वितीय वर्ष में पढ़ रही थी लेकिन युवक ने उसकी पढ़ाई भी छुड़ा दी थी। जब उसने परिजनों को इसकी जानकारी दी तो वह रिश्ते की बात करने आरोपी के घर गए। आरोप है कि युवक के परिजनों ने पीड़िता के परिजनों के साथ अभद्र व्यवहार कर शादी से इंकार कर दिया। लोहनी ने कोतवाली पुलिस से आरोप की जांच करने को कहा। पुलिस ने युवक, युवती के परिजनों को समझाया। समझौता न होने पर मुकदमा दर्ज करने की बात कही। शाम को लोहनी के घर पहुंचे दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया। इसके रविवार रात करीब 11:30 बजे दोनों का निकाह किया गया।