{"_id":"5afc97be4f1c1be0408b5e67","slug":"152650335416-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह घूमने निकली युवती को कुत्तों ने दौड़ाकर काटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुबह घूमने निकली युवती को कुत्तों ने दौड़ाकर काटा
Updated Thu, 17 May 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
Punjab Police Sniffer Dog 'Dhoni'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। सरोवर नगरी में आवारा कुत्तों ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। हर जगह कुत्तों के झुंड लोगों को प्रतिदिन काट रहे हैं। बुधवार सुबह मार्निंग वाक पर निकली युवती को मालरोड पर कुत्तों के झुंड ने दौड़ा लिया। जमीन पर गिरने के बाद युवती चिल्लाई। इसके बाद लोगों ने कुत्तों को बमुश्किल भगाया लेकिन तब तक एक कुत्ता युवती को काट चुका था। इस दौरान युवती का मोबाइल भी टूट गया।
सात नंबर निवासी 23 वर्षीय रिया आर्या ने बताया कि वे रोज की तरह बुधवार सुबह 6 बजे के वक्त मार्निंग वॉक करते हुए मालरोड पर पहुंचीं। जैसे ही वे एचडीएफसी बैंक के पास पहुंचीं, आवारा कुत्तों का एक झुंड उनके पीछे दौड़ने लगा। कुत्तों से बचने के लिए जब वह तेज दौड़ने लगीं तो वह जमीन पर गिर गईं।
इस दौरान झुंड में से एक कुत्ते ने उनके पैर में काट लिया। दौड़ते वक्त उनका ओपो कंपनी का मोबाइल जमीन पर गिरने से टूट गया। रिया के मुताबिक बाद में उसने एक निजी अस्पताल में जाकर उपचार कराया।
विज्ञापन
जमीन पर गिरकर युवती का मोबाइल भी टूटा