फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   मुरादाबाद के मनोज का था बूढ़ा पहाड़ पर मिला अज्ञात शव

मुरादाबाद के मनोज का था बूढ़ा पहाड़ पर मिला अज्ञात शव

Wed, 16 May 2018 02:52 AM IST
Updated Wed, 16 May 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद के मनोज का था बूढ़ा पहाड़ पर मिला अज्ञात शव
नैनीताल। बूढ़ा पहाड़ के पास मिले अज्ञात शव की शिनाख्त हो गई है। मृतक मुरादाबाद के गांव टांडा अमरपुर निवासी जेहंदर पाल सिंह का पुत्र मनोज चौधरी था।
विज्ञापन

कालाढूंगी-नैनीताल रोड पर 12 मई को बूढ़ा पहाड़ के पास एक युवक का शव पड़ा मिला था। युवक की गला घोंटकर हत्या की गई थी। उसके हाथ-पैर रस्सी से बंधे थे। शरीर पर मारपीट के कई निशान थे। सीने और कमर पर खून जमा था। पुलिस ऐसी निर्मम हत्या सुपारी किलर या फिर किसी बड़ी रंजिश में किए जाने की आशंका जता रही थी।
मुरादाबाद के गांव टांडा अमरपुर थाना बिलारी निवासी जेहंदर पाल सिंह मंगलवार सुबह तीन लोगों के साथ नैनीताल पहुंचे।
मल्लीताल इंस्पेक्टर विपिन चंद्र पंत, एसएसआई बीसी मासीवाल, कांस्टेबल मनोज जोशी ने उन्हें शव दिखाया तो उन्होंने शव की शिनाख्त अपने बड़े बेटे मनोज चौधरी (27) के रूप में की। परिजनों ने बताया कि मनोज और रवि दो भाई हैं। मनोज की शादी नहीं हुई थी, जबकि रवि की शादी कई साल पहले हो चुकी है। मनोज के पिता बताया कि जमीन को लेकर मनोज और रवि में कई बार विवाद हुआ था।
विज्ञापन

नौ मई को मनोज को अपने साथ ले गया था रवि
पिता जेहंदर पाल ने बताया नौ मई की शाम चार बजे रवि बहाने से मनोज को घर से अपने साथ ले गया। शाम साढ़े सात बजे उन्होंने फोन किया तो रवि ने कहा 10 मिनट में वह लौट रहा है। काफी देर तक जब वह नहीं आया तो उन्होंने दोबारा फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठा। इसके बाद उन्होंने कई फोन किए, लेकिन फोन नहीं उठा। आखिर में फोन स्विच ऑफ आने लगा तो उन्हें चिंता हुई। उन्होंने बिलारी थाने में मनोज की गुमशुदगी दर्ज करवा दी। वह मनोज के मिलने का इंतजार कर रहे थे कि कांस्टेबल मनोज जोशी ने व्हाट्स-एप पर मनोज के शव का फोटो बिलारी थाने भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिलारी पुलिस ने फोटो दिखाया तो परिजन शिनाख्त के लिए नैनीताल पहुंच गए। पिता ने बताया कि करीब छह माह पहले रवि अपने पिता की अंगुली काट चुका है। रवि ने पिता को भी घर से निकाल दिया था। अब वह संभल में रहते हैं।

हत्यारों ने पूरी तरह मिटा दी थी पहचान
हत्यारों ने मनोज की पहचान पूरी तरह मिटा दी थी। उसकी जेब में कागज का एक टुकड़ा तक नहीं छोड़ा। उसका मोबाइल, पर्स, पहचान पत्र सब कुछ गायब कर दिया गया। ऐसे में उसकी शिनाख्त बहुत बड़ी चुनौती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed