{"_id":"5af9f5934f1c1be6408b5624","slug":"152633076713-lalkuan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से नैनीताल सैर करने आए थे ईनोवा कार से, पुलिस ने वापस भेजा बस में।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली से नैनीताल सैर करने आए थे ईनोवा कार से, पुलिस ने वापस भेजा बस में।
Updated Tue, 15 May 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालकुआं (नैनीताल)। दिल्ली से इनोवा कार में नैनीताल में घूमने आए लोगों को वापस बस में जाना पड़ा। कार चोरी होने के कारण पुलिस ने इसे कब्जे में ले लिया।
नैनीताल घूमकर वापस दिल्ली लौट रहे पर्यटकों की इनोवा कार को घेराबंदी के बाद कोतवाली पुलिस ने कब्जे में ले लिया। बगैर नंबर की कार जानकारी लेने के बाद कोतवाल रवि कुमार सैनी ने बताया कि फोन पर सूचना मिली थी कि गोवा से एक कार चोरी हुई है जो नैनीताल में देखी गई है। नैनीताल से लौटने की खबर पर पुलिस ने घेराबंदी कर कार को कब्जे में ले लिया।
पूछताछ करने पर पता चला कि कार के असली मालिक और नैनीताल घूमने आए परिवार के बीच पैसे को लेकर आपसी विवाद चल रहा है। दिल्ली निवासी एक व्यक्ति ने पैसा न मिलने पर आवेश में आकर गोवा से कार उठा ली। और परिवार के साथ नैनीताल घूमने आ गया। कोतवाल ने बताया कि मामले की रिपोर्ट न तो गोवा में दर्ज है और न ही दिल्ली।
उन्होंने गोवा पुलिस और दिल्ली पुलिस से मामले की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। कहीं भी इस मामले में मुकदमा पंजीकृत नहीं हुआ है। इसके बाद उन्होंने कार को जब्त कर सूचना उसके असली मालिक को दे दी है। घूम कर वापस जा रहे परिवार को बस से दिल्ली भेज दिया गया है।
विज्ञापन
कार से आए थे नैनीताल, बस में वापस गए दिल्ली
चोरी की थी कार, पुलिस ने कब्जे में लिया