फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   दूरसंचार विभाग के कबाड़े में लगी आग

दूरसंचार विभाग के कबाड़े में लगी आग

Sat, 12 May 2018 12:40 AM IST
Updated Sat, 12 May 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
दूरसंचार विभाग के कबाड़े में लगी आग
सितारगंज। विद्युत विभाग के ट्रांसफार्मर में स्पार्किंग से उसके नीचे पड़े दूरसंचार विभाग के कबाड़े में आग धधक उठी। इससे आसपास के लोगों, दुकानदारों और बैंक कर्मियों में हड़कंप मच गया। इससे करीब पांच घंटे तक बत्ती गुल रही।
विज्ञापन


दोपहर करीब एक बजे किच्छा मार्ग स्थित बीएसएनएल के दूरसंचार विभाग परिसर स्थित ट्रांसफार्मर से चिंगारी निकली। इससे उसके नीचे पड़े खराब टेलीफोन सहित अन्य कबाड़ का सामन जल गया।
विज्ञापन


आग के विकराल रूप लेने से लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची अग्निशमन की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। अग्निशमन अधिकारी सुरेश चंद्र ने बताया कि आग से पास के ही बैंकों और अन्य दुकानों को खतरा पैदा हो गया था। आग से करीब 20 हजार की क्षति का अनुमान है। इधर, आग की घटना के बाद टाउन-टू क्षेत्र की बत्ती करीब करीब पांच घंटे तक गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


...और खुद ही ‘फंस’ गया बीएसएनएल
सितारगंज। अग्निशमन विभाग द्वारा समय-समय पर बंद टेलीफोन नंबर चालू कराने का आग्रह करने के बावजूद दूरसंचार विभाग ने नंबर चालू नहीं किया। शुक्रवार को जब कबाड़े में आग लगी तो विभागीय कर्मी अग्नि सेवा के टोल फ्री नंबर 101 डायल करते रहे लेकिन नंबर खराब होने के कारण अग्निशमन विभाग को सूचना नहीं दे पाए।


बाजार से गुजर रहे अग्निशमन अधिकारी सुरेश चंद्र ने धुआं उठते देखा तो वह मौके पर पहुंचे और तत्काल ही वाहन को बुलाकर आग बुझाई। अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि फरवरी 2017 से विभाग का टेलीफोन खराब है। कई बार खराब फोन सही कराने का आग्रह किया, लेकिन आज तक नंबर चालू नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed