{"_id":"5adf84374f1c1b86098b654c","slug":"15245978151-khatima-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब, पति आत्महत्या कर फंसाने की धमकी देता है","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साहब, पति आत्महत्या कर फंसाने की धमकी देता है
Updated Wed, 25 Apr 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खटीमा। सीओ कार्यालय पहुंची विवाहिता महेंद्र कौर ने कहा कि 28 अप्रैल 2017 को उसका विवा नानकमत्ता खमरिया निवासी युवक से हुआ था। विवाह के बाद से उसके पति और सास ससुर उसके साथ मारपीट करते हैैं। कहा शादी के बाद पति तीन बार उसे घर से निकाल चुका है और बाद में पंचायत कर वापस ले आता है।
महिला ने बताया कि उसने अपनी आजीविका के लिए दुकान खोली लेकिन पति ने वह भी बंद करवा दी। कहा जब वह पुलिस से शिकायत की बात कहती है तो पति आत्महत्या कर उसके पूरे परिवार को फंसाने की धमकी देता है। महिला के अनुसार मारपीट से तंग आकर मंगलवार को वह जब अपने भाई के साथ मायके रघुलिया आ रही थी तो पति ने दोनों को पीटा। पीड़िता ने पुलिस से आवश्यक कार्रवाई की मांग की।