फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पुलिस ने पकड़े ट्र्रक चोर, कप्तान ने किया चोरी का खुलासा

पुलिस ने पकड़े ट्र्रक चोर, कप्तान ने किया चोरी का खुलासा

Sat, 21 Apr 2018 01:48 AM IST
Updated Sat, 21 Apr 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने पकड़े ट्र्रक चोर, कप्तान ने किया चोरी का खुलासा
दो साथियों के साथ मिलकर की वारदात, दो गिरफ्तार
विज्ञापन

रामनगर (नैनीताल)। प्रेमिका के खर्चे पूरे करने के लिए युवक ने अपने दोस्तों के साथ ट्रक चोरी किया था। ट्रक को बेचने के लिए सभी लोग संभल (यूपी) भी गए, लेकिन ट्रक का खरीदार नहीं मिला तो वह वापस काशीपुर आ गए। यहां पहुंचने पर पुलिस ने काशीपुर से ट्रक और उसमें सवार दो युवकों को पकड़ लिया, जबकि उनका साथी भाग गया।
विगत 12 अप्रैल की रात नौ बजे शिवलापुर चुंगी ट्रक यूनियन कार्यालय के पास से खडे़ ट्रक (पीबी29एन9506) को अज्ञात लोगों ने चुरा लिया था। ट्रक मालिक फिरोज खान निवासी गुलरघट्टी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। इस पर एसएसपी जन्मेजय खंडूरी के निर्देश पर एक पुलिस टीम का गठन किया गया था। शुक्रवार को आरोपियों के बारे में सूचना पर पुलिस ने काशीपुर ठेला पुल के पास से नईम सैफी, अजय सैनी निवासी शिवलालपुर चुंगी मंडी गेट रामनगर को ट्रक सहित हिरासत में ले लिया, जबकि उनका साथी मनोज निवासी चंदौसी (यूपी) भागने में सफल हो गया। पुलिस को दोनों ने बताया कि नईम ने अजय और मनोज के साथ मिलकर ट्रक चोरी की योजना बनाई, जिस पर वह रामनगर यूनियन कार्यालय के पास से ट्रक लेकर भाग निकले। इसके बाद नंबर प्लेट बदलकर ट्रक बेचने के लिए पहले संभल (यूपी) गए, लेकिन ट्रक का खरीदार नहीं मिला और वह ट्रक को काशीपुर ले आए।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि फरार आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम चंदौसी रवाना हो गई है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी नईम का प्रेम प्रसंग एक युवती से था, जिसके खर्चे पूरे करने के लिए उसने इस घटना को अंजाम दिया। उसके खिलाफ 2017 में रामनगर कोतवाली में पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में भी रिपोर्ट दर्ज है। इसके चलते उस पर काफी कर्जा हो गया था। एसएसपी ने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये का ईनाम देने की घोषणा की। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह राठौर, वरिष्ठ उपनिरीक्षक राहुल राठी, एसआई कश्मीर सिंह, मुनव्वर हुसैन, विपिन जोशी, चेतन रावत, नसीम अहमद, रियाज अख्तर शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संभल में खरीदार नहीं मिला तो वापस काशीपुर पहुंचे
चंदौसी निवासी आरोपी भागा, पुलिस पकड़ने को रवाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed