{"_id":"5ad502374f1c1b9c098b4f0a","slug":"15239091783-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसटीएफ व पुलिस ने पकड़ा शराब का जखीरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसटीएफ व पुलिस ने पकड़ा शराब का जखीरा
Tue, 17 Apr 2018 01:59 AM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
illegal wine
- फोटो : amar ujala
Link Copied
रामनगर (नैनीताल)। पीरूमदारा स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के अनुज्ञापी ने पिछले स्टॉक का माल अवैध रूप से बेचने का प्रयास किया। इसकी जानकारी होने पर एसटीएफ, पुलिस ने अंग्रेजी शराब की 145 पेटी के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। बरामद शराब की कीमत आठ लाख रुपये आंकी गई है। एसटीएफ कुमाऊं प्रभारी एमपी सिंह ने बताया कि एक सूचना के आधार पर पुलिस चौकी के पास स्थित एक गोदाम में छापा मारा तो वहां भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब मिली। एसटीएफ ने ब्लेंडर स्प्राइड, मैजिक मूमेंट, मैक्डेवल, ओल्ड मोंक, रॉयल स्टैग आदि ब्रांड की अंग्रेजी शराब की 145 पेटियां शराब जब्त की। गोदाम में मौजूद ग्राम पाटिया जिला अल्मोड़ा निवासी सेल्समैन राजेंद्र भट्ट पुलिस टीम को कोई अभिलेख नहीं दिखा सका। इसलिए पुलिस टीम ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया। बरामद शराब पिछले वित्तीय वर्ष की है, जिसे अंग्रेजी शराब की दुकान के अनुज्ञापी ने विभाग को वापस नहीं किया बल्कि कागजों में बिक्री दिखाकर नए वित्तीय वर्ष में पुरानी शराब अवैध रूप से बेचने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।