{"_id":"5ac912f64f1c1ba8618b60f0","slug":"15231270345-sitarganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोहरा हत्याकांड: पुलिस ने कोर्ट में की चार्जशीट दाखिल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोहरा हत्याकांड: पुलिस ने कोर्ट में की चार्जशीट दाखिल
Updated Sun, 08 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सितारगंज। नगर कीर्तन के दौरान दो पक्षों में खूनी संघर्ष में दो लोगों की हत्या के मामले में पुलिस ने चार माह बाद छह हत्यारोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। कोतवाल ने बताया कि सभी छह हत्यारोपियों पर रासुका लगाने की भी तैयारी की जा रही है।
17 जुलाई 2015 को जमीनी विवाद में जनता फार्म निवासी जयमल सिंह की हत्या हुई थी। इस मामले में 17 लोगों को पुलिस ने जेल भेजा था। जिसके बाद से जयमल परिवार की आरोपियों से रंजिश चल रही थी। इसमें 11 लोगों को जमानत मिल गई थी।
सात जनवरी 2017 को नगर कीर्तन के दौरान जयमल कांड के गवाह जनताफार्म गांव निवासी दलजीत सिंह उर्फ सोनू और उसके भाई रजविंदर सिंह की हत्यारोपी पक्ष के हरजीत सिंह उर्फ काला से कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन
इसके बाद हरजीत, उसके भाई बलजीत सिंह उर्फ जीता, प्रभजोत सिंह उर्फ जोता, गुरपेज सिंह, तरसेम सिंह व जसपाल सिंह ने दलजीत पर तलवार व अन्य हथियारों से हमला कर दिया। जिससे दलजीत व बीच बचाव को आए बिज्टी गांव के हरबंश सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि रजविंदर गंभीर रूप से घायल हो गया था।
पुलिस ने हत्यारोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 307 व 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा था। कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि सभी छह हत्यारोपी जेल में हैं। जिनके खिलाफ शनिवार को खटीमा कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है।
बताया कि हत्यारोपियों पर लगे आरोपों की जांच के बाद आरोप पत्र न्यायाधीश के समक्ष पेश कर दिए। कहा कि हत्यारोपियों पर रासुका भी लगाई जा रही है। इधर, हत्या की वारदात के चार माह बाद भी जनताफार्म व दड़हा गांव में पुलिस की गश्त जारी है। पीड़ित परिवार आज भी पुलिस सुरक्षा में रह रहा है।