फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   नियम टूटते गए भवन बनते गए

नियम टूटते गए भवन बनते गए

Thu, 05 Apr 2018 01:52 AM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
नियम टूटते गए भवन बनते गए
नैनीताल। नगर में अवैध निर्माणों का सिलसिला जारी है। अधिकारियों की सुस्ती के चलते बिल्डर बेलगाम हो गए हैं। बिड़ला रोड पर एक बिल्डर ने नक्शे से ज्यादा जमीन पर भवन बना डाला। नियम तोड़ते हुए पेड़ों से सटा कर दीवारें बना डाली जबकि नियमानुसार सरोवर नगरी में पेड़ से तीन मीटर की परिधि में निर्माण नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन


नगर में सूखाताल समेत कई क्षेत्रों में नियमों के विरुद्ध निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। बिड़ला रोड पर एक बिल्डर ने नियम को ताख पर रखते हुए नक्शे से ज्यादा जमीन पर भवन बना दिया। पेड़ों से सटा कर दीवारें तक बना दी। निर्माण बंद होने के बावजूद यहां सामग्री इकट्ठी की जा रही थी। मंगलवार को जिला विकास प्राधिकरण की टीम बिरला रोड पर पहुंची।
विज्ञापन


जिला विकास प्राधिकरण सचिव एडीएम हरबीर सिंह ने बताया कि बिरला रोड पर इकट्ठा की गई निर्माण सामग्री को हटवा दिया गया है। साथ ही निर्माण करने वालों को नियम के विरुद्ध कार्य न करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलडीए ने बंद कराए सुराख
नैनीताल। अवैध निर्माण की शिकायत पर एलडीए की टीम ने मंगलवार को बिरला रोड पर रखी निर्माण सामग्री हटाने की चेतावनी दी थी। प्राधिकरण की चेतावनी के बाद बुधवार को बिल्डर ने सुराख बंद करवा दिए। एडीएम हरबीर सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद सुराख बंद करवा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed