फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   सप्ताह पूर्व लालकुआं से लापता तीन बच्चे मुंबई से बरामद

सप्ताह पूर्व लालकुआं से लापता तीन बच्चे मुंबई से बरामद

Sat, 17 Mar 2018 02:30 AM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 02:30 AM IST
विज्ञापन
सप्ताह पूर्व लालकुआं से लापता तीन बच्चे मुंबई से बरामद
Film Leak On Facebook
लालकुआं (नैनीताल)। विगत 10 मार्च से लापता नगर और बिंदुखत्ता क्षेत्र के निवासी एक युवक, दो नाबालिग मुंबई से बरामद हो गए हैं। पुलिस के अनुसार लापता बच्चे हिंदी फिल्मों से प्रेरित होकर हीरो बनने मुंबई पहुंचे थे।
विज्ञापन

पश्चिमी राजीव नगर बिंदुखत्ता निवासी व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा था कि उसका 17 वर्षीय पुत्र नौ मार्च की शाम सात बजे बिना बताए घर से अचानक लापता हो गया। संजयनगर हाथीखाना निवासी नजाकत खान का 18 वर्षीय पुत्र मोईस खान भी नौ मार्च की शाम सात बजे बिना बताए घर से लापता हो गया था। इधर जवाहरनगर वार्ड नंबर तीन निवासी नाबालिग भी नौ मार्च शाम सात बजे अचानक लापता हो गया था। पुलिस को पहले से ही शक था कि तीनों संभवत: एक साथ कहीं निकले हैं। काफी तलाश करने के बावजूद जब पुलिस को कामयाबी नहीं मिली तो अचानक गत दिवस लापता एक युवक के घर में फोन आया कि उनका बेटा मुंबई में है। इसके बाद तीनों लापता युवकों के परिजनों ने कोतवाली में संपर्क किया। पुलिस के सहयोग से तीनों के मुंबई में होने की पुष्टि हो गई। उनके परिजनों ने तुरंत ही मुंबई जाकर इनको बरामद कर लिया। परिजनों को उन्होंने बताया कि वह हिंदी फिल्मों से प्रेरित होकर हीरो बनने मुंबई गए थे। वह रात में रानीखेत एक्सप्रेस से दिल्ली पहुंचे और वहां से मुंबई वाली ट्रेन में सवार हो गए थे।
विज्ञापन


लालकुआं और बिंदुखत्ता से हफ्ते भर पहले लापता हुए थे तीनों
परिजनों ने मुंबई जाकर किया बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed