{"_id":"5aa6d2854f1c1ba8758b50be","slug":"152088255012-khatima-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती ने तीन लोगों पर लगाया अभद्रता का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती ने तीन लोगों पर लगाया अभद्रता का आरोप
Updated Tue, 13 Mar 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा में यूपी सीमा से लगे गांव की एक युवती ने सत्रहमील पुलिस चौकी में तहरीर दी है। कहा कि 10 मार्च की रात करीब 10 बजे उसके घर पर कई लोग आए और उन्होंने दरवाजा खोलने को कहा। दरवाजा खोलने पर देखा कि गांव के ही तीन लोग थे जो हथियार लेकर आए थे और दरवाजा खुलते ही जबरन घर में घुस गए। उन्होंने मेरे साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया लेकिन मेरे शोर मचाने पर वह भाग गए। इस मामले में चौकी प्रभारी गोविंद बिष्ट ने बताया कि पीड़ित पक्ष ने इस प्रकार की कोई तहरीर नहीं दी है। गांव में दो पक्षों में रात में मारपीट अवश्य हुई थी। इन लोगों के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। मामले की जांच की जा रही है।