{"_id":"5aa40cd14f1c1b91778b4b04","slug":"152070086316-garud-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी डॉक्टर की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरोपी डॉक्टर की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोश
Updated Sat, 10 Mar 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़ के आरोपी सीएचसी बैजनाथ के वरिष्ठ फिजीशियन की गिरफ्तारी नहीं होने से क्षेत्रवासियों में आक्रोश है। बताया जा रहा है कि डॉ. संजीव सरना न्यायालय के काम से ऊधमसिंह नगर गए थे, जो अभी तक नहीं लौटे हैं। पुलिस का कहना है कि डॉक्टर के डयूटी पर वापस लौटने का इंतजार है, उसके बाद ही गिरफ्तारी हो सकेगी।
एमएसएम सीएचसी बैजनाथ में तैनात वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. संजीव सरना पर अस्पताल के समीप ही रहने वाले परिवार ने घर में घुसकर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। मामले में बैजनाथ थाना पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज कर लिया था, लेकिन अब तक आरोपी डॉक्टर की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
सीएचसी बैजनाथ के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश्वर सिंह गुंज्याल के मुताबिक डॉ. संजीव सरना पांच मार्च को न्यायालय के काम वास्ते ऊधमसिंह नगर गए थे। अवकाश के संबंध में उन्हें शनिवार तक कोई पत्र नहीं मिला है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष बैजनाथ मदन लाल का कहना है कि मामले में नाबालिग के बयान हो चुके हैं और जांच भी हो चुकी है। इधर, वीरांगना महिला पंचायत प्रतिनिधि संगठन भकुनखोला, बैजनाथ, टीट बाजार, नौघर गांव की महिलाओं ने आरोपी डॉक्टर को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है।