फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   ट्रैक्टर-ट्रॉली से युवक की मौत पर ग्रामीणों ने खनन वाहनों के प्रवेश पर रोक लागने की मांग

ट्रैक्टर-ट्रॉली से युवक की मौत पर ग्रामीणों ने खनन वाहनों के प्रवेश पर रोक लागने की मांग

Fri, 09 Mar 2018 02:12 AM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्रॉली से युवक की मौत पर ग्रामीणों ने खनन वाहनों के प्रवेश पर रोक लागने की मांग
बालू का अवैध खनन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
रामनगर (नैनीताल)। बुधवार देर रात पीरुमदारा क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराने से हुई एक युवक की मौत के बाद ग्रामीणों ने गांव स्थित गुरुद्वारे के बाहर धरना दिया। ग्रामीण ने कड़े तेवर दिखाते हुए कहा कि गांव में खनन वाहनों के घुसने पर तुरंत प्रतिबंध लगाया जाए। ये वाहन हमारे बच्चों को कुचलकर जान ले रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को जुड़का नंबर 2 कुंडेश्वरी ऊधमसिंह नगर निवासी जोगेंद्र सिंह (32) पुत्र शीश राम और विजय सिंह (36) पुत्र मान सिंह अपनी बाइक संख्या यूके18सी9284 से बुधवार देर शाम करीब साढे़ आठ बजे शादी समारोह में जा रहे थे। ग्राम थारी गुरुद्वारे के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी थी। जोगेंद्र की मौके पर मौत हो गई थी जबकि विजय सिंह संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती है। घटना के विरोध में बृहस्पतिवार को क्षेत्र के ग्रामीणों ने गुरुद्वारे के समीप धरना देते हुए मांग की कि उनके गांव में खनन वाहनों पर रोक लगाई जाए और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। वहीं मौके पर पीरुमदारा चौकी इंचार्ज कविंद्र शर्मा ने ग्रामीणों को समझाया लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वह उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। इस दौरान सुरजीत सिंह, दलीप सिंह, प्रीतम सिंह, जगवीर सिंह, दर्शन सिंह, मलकीत सिंह, भगवान सिंह आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed