{"_id":"5a9305714f1c1bb5568b5e7a","slug":"151958484615-sitarganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मेक बेचने आ रहे युवक को पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्मेक बेचने आ रहे युवक को पुलिस ने दबोचा
Updated Mon, 26 Feb 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनेशपुर में एससपी के निर्देश पर चलाए गए अभियान में पुलिस ने 40 हजार रुपये की स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी डीआर वर्मा ने बताया कि शनिवार शाम पुलिस टीम ने जाफरपुर मार्ग पर इंडेन गैस एजेंसी के पास से वार्ड सात निवासी मनोज बड़ई को दबोचा गया। उसके कब्जे से 22 पुड़िया स्मैक बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। टीम में एसआई कपिल कंबोज, कांस्टेबल भूपेंद्र आर्या, कुलदीप, उमेश राज शामिल थे।
इधर, नानकमत्ता में खटीमा से स्मैक बेचने आ रहे युवक को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर धर दबोचा। तलाशी लेने पर युवक के पास से पांच ग्राम स्मैक बरामद हुई। रविवार को प्रतापपुर चौकी इंचार्ज हेमचंद्र को मुखबिर से क्षेत्र में स्मैक तस्कर के आने की सूचना मिली। इस पर चौकी इंचार्ज ने सिपाही दीवानी प्रसाद और राजेश कुमार के साथ जंगल जोगीठेर के पास खटीमा की ओर से आ रहे युवक को घेराबंदी कर धर दबोचा। तलाशी लेने पर युवक के पास से पांच ग्राम स्मैक मिली। पूछताछ में युवक ने अपना नाम वार्ड नं. एक गोटिया खटीमा निवासी मो. जीशान बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया।