{"_id":"5a91b99b4f1c1bf07b8b92de","slug":"151949989615-bazpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापेमारी कर पकड़ी ब्रांडेड शराब सहित तीन लोग गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छापेमारी कर पकड़ी ब्रांडेड शराब सहित तीन लोग गिरफ्तार
Updated Sun, 25 Feb 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजपुर में पुलिस ने छापेमारी कर एक घर से अंग्रेजी शराब की तीन पेटी शराब, तमंचा और कार के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। शनिवार रात कोतवाल वीडी उनियाल, एसएसआई सुशील कुमार ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर नगर के मोहल्ला सूट कॉलोनी निवासी यतेंद्र कुमार उर्फ सोनू सागर के आवास पर छापेमारी की।
इस दौरान कार से उतर कर तस्करों ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने सोनू सागर मनजीत निवासी गन्ना सोसायटी रोड, भोला निवासी बिजनौर (यूपी) को दबोच लिया। मौके से तीन पेटी अंग्रेजी शराब, एक तमंचा, एक कारतूस बरामद किया।
शराब तस्कर दो महीने से अंग्रेजी ब्रांडेड कंपनी की शराब की मैन्युफैक्चरिंग कर बाजपुर क्षेत्र के अलावा आसपास और यूपी क्षेत्र के समीपवर्ती इलाकों में तस्करी करते थे। पुलिस के मुताबिक आरोपी सोनू सागर मोहल्ला सूद कॉलोनी में अपने आप को आबकारी निरीक्षक बताकर रुतबा दिखाता था। टीम में सुशील कुमार, पंकज जोशी, कुलदीप अधिकारी, मुकेश मिश्रा, गणेश पांडे, जरनैल सिंह, अखिलेश तिवारी आदि थे।