{"_id":"5a8b1c7b4f1c1ba3378b4ecf","slug":"151906644915-bazpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय की धनराशि को लेकर प्रधानों ने किया हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शौचालय की धनराशि को लेकर प्रधानों ने किया हंगामा
Updated Tue, 20 Feb 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजपुर। स्वजल परियोजना के अंतर्गत क्षेत्र में कई ग्रामीणों ने शौचालय तो बना दिए, लेकिन उन्हें अभी तक सहायता राशि नहीं मिली है। इससे गुस्साए प्रधानों ने हंगामा कर सहायता राशि देने की मांग की। इस दौरान स्वजल की विशेषज्ञ नीता मिश्रा से झड़प हो गई। आरोप है कि स्वजल परियोजना के अधिकारियों ने शौचालय बनने के बाद धनराशि देने की बात कही थी, लेकिन अब आनलाइन की बात कहकर टालमटोल की जा रही है।
सोमवार को ठोस अवशिष्ट प्रबंधन की कार्यशाला में गए प्रधानों ने शौचालय धनराशि को लेकर हंगामा कर दिया। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों की स्वजल विशेषज्ञ नीता मिश्रा से धनराशि को लेकर बहसबाजी हो गई।
प्रधान केशरराम आर्य के अनुसार गांव हरसान में 60, प्रधान वतसिया देवी के अनुसार गांव रानी नागल में 50, प्रधान मुख्तार सिंह के अनुसार 300, प्रधान गुरनाम सिंह के अनुसार गांव दियोहरी में 200, प्रधानपति महेश राठौर के अनुसार गांव टांडा आजम में 85 शौचालय वर्ष 2015 में बनाए गए हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा अन्य ग्रामों में भी स्वजल के तहत शौचालय बने हैं। लेकिन, इन लाभार्थियों को शौचालय निर्माण की करीब 12 हजार की सहायता राशि नहीं मिली हैं। इधर स्वजल विशेषज्ञ मिश्रा ने बताया कि बाजपुर क्षेत्र के करीब 2500 लाभार्थियों के नाम आनलाइन हो चुके हैं उन्हें धनराशि बैंक खातों के माध्यम से मिलेगी।