फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   सम्राट होटल पर कैंट बोर्ड ने लिया कब्जा

सम्राट होटल पर कैंट बोर्ड ने लिया कब्जा

Fri, 16 Feb 2018 02:36 AM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
सम्राट होटल पर कैंट बोर्ड ने लिया कब्जा
नैनीताल। कोर्ट से पक्ष में फैसला आने के बाद कैंट बोर्ड ने बृहस्पतिवार को भवाली रोड स्थित सम्राट होटल अपने अधिकार में ले लिया। कैंट बोर्ड ने दो साल पहले होटल सील कर दिया था। ऐसे में नैनीताल निवासी वीआर चौधरी लीज अपने नाम होने की बात कहते हुए कोर्ट चली गईं। बृहस्पतिवार को जिला जज ने कैंट बोर्ड के पक्ष में फैसला दिया। इसके बाद कैंट बोर्ड के मुख्य अधिशासी अधिकारी अभिषेक अभिषेक राठौर ने सील तोड़ कर होटल को अपने अधिकार में ले लिया।
विज्ञापन

अभिषेक राठौर ने बताया कि होटल की लीज खत्म होने के बाद साल 2016 में कैंट बोर्ड ने होटल को अपने अधिकार में ले लिया था। लेकिन वीआर चौधरी के कोर्ट चले जाने पर यथा स्थिति बनाए रखने के आदेश थे। उन्होंने बताया कि इस भवन में आम जनता की सुविधा के लिए होम्योपैथिक अस्पताल बनाया जाएगा। यहां खून, यूरीन आदि की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed