फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   युवती का वीडियो वायरल करने वाला धरा गया

युवती का वीडियो वायरल करने वाला धरा गया

Sun, 11 Feb 2018 02:16 AM IST
Updated Sun, 11 Feb 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
युवती का वीडियो वायरल करने वाला धरा गया
एमएमएस - फोटो : सांकेतिक चित्र
नैनीताल। युवती का अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने वाले दिव्यांग युवक को पुलिस ने धर लिया। मल्लीताल कोतवाली में युुवक के माफी मांगने और युवती के लिखित समझौता करने के बाद पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया।
विज्ञापन

हल्द्वानी निवासी एक युवक ने युवती का अश्लील वीडियो और फोटो फेसबुक व व्हाट्सएप पर वायरल कर दिए। यह अश्लील सामग्री धीरे-धीरे युवती के परिचितों के पास पहुंची। किसी ने युवती को सूचना दी तो वह शिकायत करने कोतवाली मल्लीताल पहुंची। कोतवाली पुलिस ने युवती की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को पकड़ने के लिए सर्विलांस की मदद ली। सर्विलांस से पता चला कि युवक हल्द्वानी में है। शुक्रवार शाम पुलिस हल्द्वानी पहुंची तो आरोपी बताई गई लोकेशन पर नहीं मिला। रात साढ़े ग्यारह बजे पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को लेकर मल्लीताल कोतवाली आ गई। यहां पूछताछ के दौरान आरोपी युवक ने बताया कि वह दिव्यांग है। उसने युवती का वीडियो नहीं बनाया है और न ही फोटो खींचे हैं। युवती ने खुद ही उसे यह सामग्री दी थी। वह युवती से नाराज था इसलिए उसने वीडियो और फोटो वायरल कर दिए। आरोपी ने बताया कि उसने गुस्से में यह कदम उठा लिया। लंबे समय तक चली बातचीत के बाद दोनों पक्षों में फैसला हो गया। इंस्पेक्टर विपिन चंद्र पंत ने बताया कि युवती कार्रवाई नहीं चाहती थी। उसने कोई तहरीर नहीं दी। अगर तहरीर मिलती तो केस दर्ज किया जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed