{"_id":"5a7a17124f1c1b91268b8bf7","slug":"151795095214-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर लगने पर मारपीट, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार की टक्कर लगने पर मारपीट, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
Updated Wed, 07 Feb 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। कोतवाली पुलिस ने दुर्घटना के बाद विपक्षी द्वारा धमकाए जाने पर वादी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। जसपुर ऊधमसिंह नगर निवासी अनिल कुमार ने आरोप लगाया कि वह अपनी इको कार संख्या यूके 18 ई 0982 से पीरुमदारा से जसपुर जा रहा था।
इसी बीच काशीपुर की ओर से आ रही आल्टो कार संख्या यूके 05ए1858 ने उनके वाहन पर जोरदार टक्कर मार दी। इससे गाड़ी को काफी नुकसान हुआ। टक्कर मारने के बाद चालक दीपक सैनी उर्फ अप्पू व उसके साथी पंकज पांडे व एक अन्य ने उसके साथ गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 279, 337, 427, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।