{"_id":"5a79fd2a4f1c1bd34b8b72fe","slug":"151794432013-bazpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएसपी ने करवाया पुलिस वाले का चालान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एएसपी ने करवाया पुलिस वाले का चालान
Updated Wed, 07 Feb 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केलाखेड़ा। अपर पुलिस अधीक्षक डा. जगदीश चंद ने थाने का वार्षिक मुआयना किया। इस दौरान एएसपी ने पुलिसकर्मी की बाइक का नंबर स्पष्ट नहीं होने और निजी बाइक पर पुलिस का मोनोग्राम होने एसओ को चालान काटने के निर्देश दिए।
एएसपी डा. जगदीश चंद ने मंगलवार को थाना कार्यालय में अभिलेखों, शस्त्रागार, मालखाना, पुलिस आवास, बैरक, कंप्यूटर कक्ष और मैस का निरीक्षण किया। थाना परिसर में खड़ी पुलिस कर्मी की बाइक पर नंबर स्पष्ट न लिखे होने और निजी बाइक पर पुलिस का मोनोग्राम लगा होने पर एएसपी ने एसओ को बाइक का चालान करने के निर्देश दिए।
मौजूद सभी पुलिस कर्मियों को बाइक चलाते समय हेलमेट पहनने और यातायात के नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी। साथ ही थाने के लंबित 32 मामलों को जल्द निस्तारण करने को कहा। उन्होंने सफाई व्यवस्था, अभिलेखों के रख-रखाव, प्रविष्टियों को पूर्ण करने, सीसीटीवी के खराब होने पर नाराजगी जताई। वहां एसओ वीरेंद्र रमोला, बेरिया चौकी प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट, एसआई धाम सिंह पांगती, प्रकाश टम्टा, कैलाश चंद्र, इरफान अली, खष्ठी पाठक आदि थे।