{"_id":"5a7770384f1c1b0a7b8b51a6","slug":"151777716316-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":".पर्यटक और पार्किंग संचालकों में झड़प","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
.पर्यटक और पार्किंग संचालकों में झड़प
Updated Mon, 05 Feb 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। पार्किंग के सौ रुपये मांगने पर पर्यटक और पार्किंग संचालकों में डीएसए मैदान के पास रविवार को झड़प हो गई। सूचना पर पहुंची मल्लीताल थाने की पुलिस दोनों पक्षों के सात लोगों को थाने ले आई। पुलिस ने पर्यटकों की गाड़ी के दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया और वह थाने से चले गए।
रविवार शाम लगभग चार बजे उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के रहने वाले पांच युवक कार लेकर डीएसए मैदान के पास स्थित पार्किंग में पहुंचे। पार्किंग संचालकों का आरोप है कि युवक शराब के नशे में थे। जब उनसे सौ रुपये देने के लिए कहा तो गाली गलौज और मारपीट पर उतर आए।
जबकि युवकों का आरोप है कि पार्किंग संचालकों ने पार्किंग शुल्क मांगते समय बदसलूकी की। जब उन्होंने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस पर्यटकों समेत सात लोगों को कोतवाली मल्लीताल ले आई। जहां दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते रहे। पुलिस ने युवकों के दस्तावेज भी अपने कब्जे में ले लिए।
विज्ञापन
युवक पार्किंग संचालकों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे जबकि पार्किंग संचालकों ने कहा कि युवकों का मेडिकल परीक्षण कराया जाए। कोतवाल विपिन चंद्र पंत ने बताया कि दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। दो लोगों का पुलिस एक्ट में चालान कर दिया गया है। किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है।