फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   स्कूल बस का स्टेयरिंग फेल होने से बड़ी दुर्घटना टली, कोई हाताहात नही

स्कूल बस का स्टेयरिंग फेल होने से बड़ी दुर्घटना टली, कोई हाताहात नही

Sun, 04 Feb 2018 02:20 AM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
स्कूल बस का स्टेयरिंग फेल होने से बड़ी दुर्घटना टली, कोई हाताहात नही
रामनगर (नैनीताल)। स्कूल बस का स्टेयरिंग फेल होने से बच्चों की चीख-पुकार मच गई लेकिन बस की गति नियंत्रित होने से हादसा बच गया।
विज्ञापन

ग्राम पीरूमदारा स्थित संत जोसेफ पब्लिक स्कूल की बस शनिवार को जैसे ही बच्चों को लेकर स्कूल से निकली कि तभी बस का स्टेयरिंग फेल हो गया। गनीमत रही कि उस समय बस की गति कम थी। इस कारण बस एक दीवार के सहारे रुक गई। इससे बस में सवार 20 से अधिक बच्चे घबरा गए। कई बच्चे चीख-पुकार मचाने लगे। उन्हें दूसरी बस से घर भेजा गया। पिछले माह भी इसी स्कूल की बस हाथीडंगर के पास क्षतिग्रस्त हो गई थी। वहीं एआरटीओ विमल पांडे ने बताया कि ऐसी कई शिकायतें मिली हैं। जल्द ही तकनीकी अधिकारी से चलती बसों का निरीक्षण करवाया जाएगा। जिस बस में खामियां मिलेंगी उसे तुरंत जब्त कर दिया जाएगा। उधर पीरूमदारा पुलिस चौकी प्रभारी कविंद्र शर्मा ने बताया कि आए दिन हो रही घटनाओं को देखते हुए सभी स्कूल संचालकों को नोटिस भेजा जा रहा है। इसमें उनसे बसों की तकनीकी फिटनेस कराने को कहा जाएगा। स्कूल बसों की रुटीन चेकिंग भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed