{"_id":"5a761ed34f1c1bb2208b7060","slug":"15176907889-lalkuan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिदुंखता निवासी बाईक सवार युवक को शातिंपुरी के पास डंपर ने रौदां, मौत।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिदुंखता निवासी बाईक सवार युवक को शातिंपुरी के पास डंपर ने रौदां, मौत।
Updated Sun, 04 Feb 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालकुआं/शांतिपुरी। अपनी दीदी के घर रुद्रपुर जा रहे बाइक सवार बिंदुखत्ता निवासी युवक को शांतिपुरी नंबर एक के पास सामने से आ रहे डंपर ने कुचल दिया। दुर्घटना में बुरी तरह घायल युवक आधे घंटे तक सड़क पर तड़पता रहा, लेकिन सूचना के बाद भी 108 एंबुलेंस नहीं पहुंची। बाद में जिला पंचायत सदस्य विनोद कोरंगा ने अपनी कार से युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शनिवार को बिंदुखत्ता संजयनगर प्रथम हनुमान मंदिर निवासी 26 वर्षीय सरोज कुमार पुत्र रामआसरे अपनी बाइक यूके 06 एम 8243 से रुद्रपुर फुलसुंगा निवासी अपनी बड़ी बहन सीमा के घर जा रहा था। रास्ते में शांतिपुरी नंबर एक के पास सामने से तेज गति में आ रहे अज्ञात डंपर ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया। डंपर चालक मौका पाकर भागने में सफल रहा। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने घटना की सूचना 108 एंबुलेंस को दी। लेकिन आधे घंटे बाद भी गाड़ी वहां नहीं पहुंची। बाद में मौके पर पहुंचे जिला पंचायत सदस्य विनोद कोरंगा ने घायल को अपनी कार में डालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल में माता-पिता हुए बेसुध
लालकुआं। सूचना पर अस्पताल पहुंचे मृतक सरोज के माता-पिता बेसुध हो गए। इधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेजा है। सरोज कुंवारा था और इकलौता लड़का था। उससे बड़ी एक बहन है। उसके माता-पिता बिंदुखत्ता में लोगों के खेतों में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। सरोज भी उनके साथ मजदूरी करता था। वह जल्द ही सरोज का विवाह करने वाले थे।