{"_id":"5a7369204f1c1b87268b7b44","slug":"151751319916-bazpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरहैनी के साप्ताहिक बाजार को लेकर दो पक्ष आमने सामने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बरहैनी के साप्ताहिक बाजार को लेकर दो पक्ष आमने सामने
Updated Fri, 02 Feb 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजपुर। गांव बरहैनी में बृहस्पतिवार साप्ताहिक बाजार को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए। पुलिस ने मामला कोर्ट में विचाराधीन होने की बात कही, जिस पर दोनों पक्ष शांत हो गए।
गांव बरहैनी में शनिवार को जिला पंचायत की ओर से साप्ताहिक बाजार हल्द्वानी स्टेट हाइवे के पास चयनित भूमि में लगता है, जिसका ऋषिपाल भारती के नाम से ठेका भी है। इसी गांव निवासी अमरजीत सिंह रंधावा की ओर से बृहस्पतिवार को साप्ताहिक बाजार लगाया जा रहा है। इस पर जिला पंचायत की ओर से आपत्ति जताते हुए बाजार को अवैध करार दिया गया।
बृहस्पतिवार को जिला पंचायत के ओमप्रकाश सहित अधिकारियों की एक टीम कोतवाली पहुंची। उन्होंने कोतवाली में तहरीर देकर बाजार हटाने की मांग की। इस दौरान अमरजीत सिंह रंधावा भी अपने समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंचे। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। पुलिस ने समझाकर मामला शांत करा दिया। इधर, कोतवाल वीडी उनियाल ने बताया बाजार का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। कोर्ट के आदेशानुसार कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो