फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पुलिस कर्मियों ने अधिवक्तओ से की अभद्रता, सौपा ज्ञापन

पुलिस कर्मियों ने अधिवक्तओ से की अभद्रता, सौपा ज्ञापन

Mon, 29 Jan 2018 02:12 AM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
पुलिस कर्मियों ने अधिवक्तओ से की अभद्रता, सौपा ज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। अधिवक्ताओं के साथ कोसी बैराज पर कुछ सिपाहियों द्वारा गाली-गलौच, अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए अधिवक्ताओं ने कोतवाली पहुंच कोतवाल विक्रम राठौर को ज्ञापन सौंप आरोपी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई करने की मांग की। टैक्स बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष पूरन चंद्र पांडे के नेतृत्व में रविवार को कोतवाली पहुंचे अधिवक्ताओं ने कोतवाल का घेराव करते हुए कहा कि शनिवार की शाम टैक्स बार के कुछ अधिवक्ता राज्यकर कार्यालय छोई से न्यायिक कार्य निपटाकर वापस रामनगर आ रहे थे। कोसी बैराज पर तैनात सिपाहियाें ने उनके साथ अभद्रता, गाली-गलौच की। उन्होंने मामले में सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। मांग पूरी ना होने पर न्यायालय की शरण में जाने की भी बात कही। मामले में कोतवाल विक्रम राठौर ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान रोहित कुमार माहेश्वरी, गौरव गोला, विकास भट्ट, प्रबल बंसल, शोभित अग्रवाल, सिद्धार्थ अग्रवाल, फैजुल हक, मो. फिरोज अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed