{"_id":"5a6e34dc4f1c1ba1268b702f","slug":"151717213416-kaladungi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच साल बाद गिरफ्त में आया ठगी का आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच साल बाद गिरफ्त में आया ठगी का आरोपी
Updated Mon, 29 Jan 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालाढूंगी (नैनीताल)। घर में सोना गढ़ा होने की बात कहकर 24 लाख 80 हजार रुपये हड़पने वाला ठग पांच साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसे लुधियाना से गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया गया है।
कालाढूंगी थाने के दरोगा कामित जोशी ने बताया कि लुधियाना निवासी मोहित मलिक उर्फ बाबू मलिक, विनोद सेन, उसकी पत्नी हेमलता और शकील उर्फ राजेंद्र सिंह ने 2013 में कोटाबाग के कल्याणपुर निवासी पूरन भट्ट से उनके घर में 18 किलो सोना गढ़े होने की बात कही थी। उसने घर में पूजा पाठ कर सोने को निकालने की बात कही तो पूरन को विश्वास हो गया। दरोगा के अनुसार ठगों ने पूरन भट्ट को बताया कि देवी देवताओं को तीस लाख रुपये मूल्य का सोना चढ़ाना होगा। इसके बाद पूरन भट्ट ने अपने परिचितों से 24 लाख 80 हजार रुपये उधार लेकर उसे दे दिए। पूजा पाठ के बाद मोहित और उसकी टीम के सदस्यों ने परिवार के सदस्यों को बेहोश कर दिया। इसके बाद सभी फरार हो गए। इस मामले में पुलिस तीनों ठगों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। हालांकि तीनों जमानत पर हैं। मोहित मलिक को पुलिस ने शनिवार को लुधियाना से गिरफ्तार किया और रविवार को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया। ठग को गिरफ्तार करने वाली टीम में दरोगा कामित जोशी के साथ कांस्टेबल अनिल शामिल थे।