फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   चोरों ने तोड़ा सहायक नर्सिंग अधीक्षिका के घर का ताला

चोरों ने तोड़ा सहायक नर्सिंग अधीक्षिका के घर का ताला

Fri, 26 Jan 2018 02:20 AM IST
Updated Fri, 26 Jan 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
चोरों ने तोड़ा सहायक नर्सिंग अधीक्षिका के घर का ताला
नैनीताल। बीडी पांडे जिला अस्पताल की सहायक नर्सिंग अधीक्षिका आजकल मां का उपचार करवाने रुद्रपुर गईं हैं। इसी बीच चोरों ने उनके सरकारी क्वाटर का ताला तोड़ घर खंगाल लिया। उनके नैनीताल पहुंचने पर ही चोरी गए सामान का पता चल सकेगा। अस्पताल के प्रभारी पीएमएस डॉ. राजेश शाह ने मल्लीताल कोतवाली को सूचना दे दी है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सहायक नर्सिंग अधीक्षिका आरपी चंद की मां का स्वास्थ्य खराब होने के चलते अधीक्षिका उनका उपचार करवाने के लिए रुद्रपुर अपने भाई के घर गई हैं। घर में ताला लगा देख चोरों ने बुधवार रात ताला तोड़ दिया। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 2:30 बजे जब अस्पताल के चीफ फार्मेसिस्ट केसी आर्या उनके घर के सामने से गुजरे तो घटना का पता चला। उन्होंने तत्काल घटना की सूचना प्रभारी मैट्रन उमा सक्सेना को दी, जिसके बाद उमा अस्पताल कर्मी कय्यूम, दीपक के साथ उनके घर पहुंची तो पाया घर के मुख्य द्वार का ताला टूटा था और अंदर का सामान बिखरा था, जिस पर उन्होंने अस्पताल के पीएमएस को सूचना दी। बाद में पीएमएस ने मल्लीताल कोतवाली में मामले की लिखित शिकायत की। सहायक नर्सिंग अधीक्षिका आरपी चंद ने बताया कि उन्हें फोन पर सूचना मिली है। उनकी मां का ऑपरेशन हुआ है। वह शुक्रवार को नैनीताल पहुंचेंगी, जिसके बाद ही चोरी हुए पूरे सामान का पता चल सकेगा। इधर अस्पताल कर्मियों, क्षेत्रवासियों ने कहा कि स्टेट बैंक से चार्टन लॉज को जाने वाले मार्ग पर अराजक तत्वों का जमावड़ा रहता है। उन्होंने क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त कराने की मांग पुलिस से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed