{"_id":"5a63b23a4f1c1b514a8b4ad8","slug":"1516483321450-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिरन को बचाने के चक्कर में शराब से भरा ट्रक पलटा, 50 हजार का नुकसान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हिरन को बचाने के चक्कर में शराब से भरा ट्रक पलटा, 50 हजार का नुकसान
Updated Sun, 21 Jan 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। शुक्रवार रात काशीपुर से रुद्रप्रयाग सरकारी अंग्रेजी शराब लेकर जा रहा एक ट्रक मोहान के समीप अनियंत्रित होकर पलट गया। पुलिस ने दूसरी गाड़ी में शराब भरवाकर गंतव्य को भेजा। इस दौरान 50 हजार रुपये का नुकसान का अनुमान लगाया गया है।
गर्जिया चौकी प्रभारी हरीश पुरी ने बताया कि शुक्रवार रात एक ट्रक अंग्रेजी शराब की पेटियां लेकर काशीपुर से रुद्रप्रयाग की ओर जा रहा था। इसी बीच मोहान के समीप सड़क पर अचानक आए हिरन को बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। उन्होंने बताया कि घटना में वाहन में सवार कोई भी व्यक्ति चोटिल नहीं हुआ लेकिन वाहन में रखी करीब 50 हजार रुपये की शराब की बोतलें टूट गईं।