फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   रिटायर्ड पुलिसकर्मी को दौरा पड़ा मौत

रिटायर्ड पुलिसकर्मी को दौरा पड़ा मौत

Tue, 09 Apr 2019 02:26 AM IST
madan singh Madan Singh
Updated Tue, 09 Apr 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
रिटायर्ड पुलिसकर्मी को दौरा पड़ा मौत
demo pic - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। जीवित प्रमाण पत्र देने तहसील पहुंचे रिटायर्ड पुलिसकर्मी को सोमवार सुबह अचानक दिल का दौरा पड़ गया। वह मोटरसाइकिल से गिर पड़े। बेस अस्पताल में डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पांडे गार्डन मंगल पड़ाव बरेली रोड निवासी 62 साल के कौस्तुभ पांडे (62) पेंशन के लिए जीवित प्रमाण पत्र देने सोमवार की सुबह करीब 11 बजे छोटे बेटे दीपक पांडे के साथ तहसील परिसर पहुंचे थे। प्रमाण पत्र देने के बाद ट्रेजरी कार्यालय से बाहर निकलने के बाद वह बेटे की मोटरसाइकिल पर बैठ रहे थे। इस बीच अचानक दिल का दौरा पड़ने पर वह मोटरसाइकिल से गिर पड़े। दीपक पांडे ने राहगीरों की मदद से पिता को सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल लेकर गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि कौस्तुभ पांडे काफी समय से बीमार चल रहे थे। वह करीब एक साल पहले ही पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके दो बेटे हैं। परिजनों ने रानीबाग चित्रशिला घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन


जिंदा होने का सबूत दिया और प्राण पखेरू उड़ गए
तहसील के बाहर रिटायर्ड पुलिसकर्मी को पड़ा दौरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed