नैनीताल। जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) की टीम ने सचिव हरबीर सिंह के निर्देशन में सोमवार को नगर सात नंबर क्षेत्र में अवैध निर्माण तोड़े। जेई बलवीर सिंह ने बताया कि स्टाफ हाउस निवासी महेंद्र, मुन्नी देवी, नंदी देवी, पप्पू लाल, चार्टनलॉज निवासी साबिर खान, सुख निवास के पास वाहिद, अमीर अहमद, मार्शल कॉटेज निवासी नवीन चंद्र के अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। उनसे नियमानुसार प्रक्रिया पूरी करवाने को कहा गया। टीम में ईई विजय माथुर, एई अतुल गुप्ता, परियोजना अधिकारी सीएम साह, चंदन सिंह, खुशाल सिंह, इरशाद आदि मौजूद रहे।
डीडीए की टीम ने आठ निर्माण किए ध्वस्त