फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पीटीए अध्यक्ष के खौफ से उच्च माध्यमिक विद्यालय बंद

पीटीए अध्यक्ष के खौफ से उच्च माध्यमिक विद्यालय बंद

Wed, 03 Apr 2019 02:28 AM IST
madan singh Madan Singh
Updated Wed, 03 Apr 2019 02:28 AM IST
विज्ञापन
पीटीए अध्यक्ष के खौफ से उच्च माध्यमिक विद्यालय बंद
school - फोटो : amar ujala
धानाचूली (नैनीताल)। पीटीए अध्यक्ष मोहन चंद्र परगांई के खौफ से ओखलकांडा ब्लॉक का राजकीय हाईस्कूल भद्रकोट में नया शिक्षा सत्र ही शुरू नहीं हो पाया है। विद्यालय मंगलवार को दूसरे दिन भी बंद रहा। पीटीए अध्यक्ष पर शिक्षक-शिक्षिकाओं से अभद्रता, गालीगलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। वहीं, राजस्व पुलिस ने आरोपी पीटीए अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

भद्रकोट के पटवारी प्रकाश देवतल्ला ने बताया कि विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य मनोज पांडे की ओर से पीटीए अध्यक्ष परगांई के खिलाफ 29 मार्च को परिसर में घुसकर शिक्षक-शिक्षिकाओं से अभद्रता कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए तहरीर सौंपी थी। इस पर राजस्व पुलिस ने आरोपी परगांई का शांतिभंग की आशंका में चालान काटा। वहीं मंगलवार को आरोपी पीटीए अध्यक्ष पर आईपीएस की धारा 504, 506 ए के तहत गालीगलौज और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। उधर, पीटीए अध्यक्ष द्वारा शिक्षक-शिक्षिकाओं को जान से मारने की धमकी देने के विरोध में मंगलवार को नए सत्र के दूसरे दिन भी विद्यालय बंद रहा। इस विद्यालय में करीब 40 विद्यार्थी पढ़ते हैं जबकि एक महिला समेत कुल शिक्षकों की संख्या पांच है। शिक्षकों ने बताया कि शिक्षकों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित होने पर ही विद्यालय खोला जाएगा। राजकीय शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष गोकुल मर्तोलिया, जिला उपाध्यक्ष हेम त्रिपाठी सहित अन्य पदाधिकारियों ने राजस्व पुलिस से मुलाकात कर आरोपी पीटीए अध्यक्ष के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। सीईओ केके गुप्ता ने बताया कि पीड़ित शिक्षकों की सुरक्षा के लिए प्रशासन से बात की जा रही है। वहीं आरोपी परगांई का कहना है कि बच्चों के हित में वह हर कार्रवाई के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन


भद्रकोट का हाईस्कूल दूसरे दिन भी बंद
नए सत्र में शुरू नहीं हो सकी पढ़ाई
राजस्व पुलिस ने पीटीए अध्यक्ष पर दर्ज किया मुकदमा
पीटीए अध्यक्ष पर शिक्षकों को धमकाने एवं जान से मारने का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed