फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   गौला मार्ग पर अनियंत्रित डंपर ने साइकिल सवार श्रमिक को रौंदा

गौला मार्ग पर अनियंत्रित डंपर ने साइकिल सवार श्रमिक को रौंदा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
गौला मार्ग पर अनियंत्रित डंपर ने साइकिल सवार श्रमिक को रौंदा
हल्दूचौड़ (नैैनीताल)। गौला नदी से उपखनिज लेकर आ रहे अज्ञात डंपर चालक नेे साइकिल सवार श्रमिक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। श्रमिक के डंपर के पिछले टायर पर आने और टायर के साथ काफी दूर तक घिसटने से उसकी मौके पर मौत हो गई। इसके बाद चालक डंपर लेकर फरार हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डंपर की गति अत्यधिक तेज थी, उसने आगे चल रही गाड़ी को ओवरटेक किया और सामने से आ रहे श्रमिक को रौंद डाला।
विज्ञापन

मूल रूप से बरेली निवासी राकेश उर्फ राका (40) पुत्र तुलसीराम बेरीपड़ाव गौला गेट पर रहता था और गौला में मजदूरी करता था। रविवार शाम करीब चार बजे वह साइकिल से मोटाहल्दू से बेरीपड़ाव जा रहा था। इस दौरान मोटाहल्दू गौला रोड पर सामने से आए डंपर ने आगे चल रही गाड़ी को ओवरटेक किया और सड़क किनारे चल रहे राकेश को टक्कर मार दी। राकेश डंपर के पिछले टायर में आकर काफी दूर तक घिसटता हुआ गया, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। राकेश के दो भाई बेरीपड़ाव में रहते हैं। यह दोनों हल्दूचौड़ गौला गेट के डंपर चालक हैं। यह दोनों शव बरेली ले गए। समाचार लिखे जाने तक किसी ने भी पुलिस को तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन


गौला मार्ग पर अनियंत्रित डंपर ने साइकिल सवार श्रमिक को रौंदा
डंपर लेकर चालक मौके से फरार, पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा

बेलगाम हो चुके हैं डंपर
गौला नदी से उप खनिज लाने वाले डंपर बेलगाम हो चुके हैं। अनियंत्रित गति से दौड़ते इन वाहनों से हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहा है। इनमें न तो डिपर दुरुस्त हैं और न इनकी बॉडी ही सही है। पता तो यहां तक चला है कि अधिकतर चालक बिना लाइसेंस के डंपर दौड़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed