फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   सात लाख की धोखाधड़ी के मामले में मुकदमा दर्ज

सात लाख की धोखाधड़ी के मामले में मुकदमा दर्ज

Sat, 07 Jul 2018 02:12 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
सात लाख की  धोखाधड़ी के मामले में मुकदमा दर्ज
100 का नोट
हल्द्वानी। मुखानी पुलिस ने आईजी रेंज के निर्देश पर लाखों की धोखाधड़ी के मामले में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि आरोपियों ने जमीन नहीं दी और पैसा हड़प लिया।
विज्ञापन

एचएन इंटर कॉलेज के परिचारक पवन कन्नौजिया की तहरीर के अनुसार वर्ष 2000 में उसकी मां ने बद्रीपुरा निवासी पृथ्वीपाल सिंह रावत से ग्राम जयदेवपुर स्थित अनुबंधित भूमि में से 2835 वर्गफुट भूमि का सौदा किया। लाखों रुपये लेने के बाद भूमि के मूल स्वामी जयदेवपुर निवासी शमशेर सिंह ने 12 मई को भूमि की रजिस्ट्री की। विक्रेता पृथ्वीपाल सिंह ने इकरारनामे में खाता और खसरे का उल्लेख नहीं किया। रजिस्ट्री में भूमि की हद दर्शायी गई। भूमि स्वामी ने बताया कि उसका भूखंड संख्या 33 की जगह 80 है। रजिस्ट्री कराने के बावजूद भूमि स्वामी द्वारा जमीन पर कब्जा नहीं कराया गया। इस मामले में सात लाख रुपये गंवाने के बाद जमीन नहीं मिलने पर आईजी रेंज के कार्यालय में प्रार्थनापत्र दिया गया। मुखानी पुलिस ने इस मामले में शमशेर सिंह और पृथ्वीपाल सिंह के खिलाफ धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed