फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   आईजी ने नए दरोगाओं को सिखाए काम के गुर

आईजी ने नए दरोगाओं को सिखाए काम के गुर

Tue, 20 Feb 2018 02:32 AM IST
Updated Tue, 20 Feb 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
आईजी ने नए दरोगाओं को सिखाए काम के गुर
हल्द्वानी। आईजी प्रशिक्षण मोहन सिंह बंग्याल ने रेंज की नई महिला दरोगाओं को जांच और विवेचना की बारीकियों से अवगत कराया। सिखाया कि एक दरोगा को रोजमर्रा के कार्यों में क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए। आईजी प्रशिक्षण मोहन सिंह बंग्याल ने बहुउद्देशीय भवन में सोमवार को रेंज के नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर और अल्मोड़ा जिलों में कार्यरत नए महिला दरोगाओं की बैठक बुलाई। बैठक के दौरान आईजी ने बताया कि घटना होने के बाद किस प्रकार पुलिस को साक्ष्य एकत्रित करने चाहिए। फायरिंग होने पर खाली और जिंदा कारतूस को उठाने में सावधानी बरतनी चाहिए। आत्महत्या होने पर दस्ताने लगाकर ही साक्ष्यों को एकत्रित करना चाहिए क्योंकि ऐसे घटनास्थल पर फिंगरप्रिंट मिलने की काफी संभावना रहती है। चोरी और लूट की घटनाओं के बाबत भी आईजी ने टिप्स दिए। इस मौके पर एसएसपी जन्मेजय खंडूरी, एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed