फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   चंदादेवी के पास लावारिस खड़ी कार के अवशेषों को आग के हवाले किया

चंदादेवी के पास लावारिस खड़ी कार के अवशेषों को आग के हवाले किया

Thu, 30 Nov 2017 02:06 AM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
चंदादेवी के पास लावारिस खड़ी कार के अवशेषों को आग के हवाले किया
भीमताल (नैनीताल)। भीमताल-रानीबाग रोड पर महिला की हत्या कर शव जलाने का मामला अभी सुलझ भी नहीं पाया था कि बुधवार की तड़के इसी रोड में चंदादेवी के पास खड़ी लावारिस कार के अवशेषों को असामाजिक तत्वों ने आग के हवाले कर दिया। सड़क किनारे घंटों तक कार के अवशेष धू-धू कर जलते रहे। बावजूद इसके पुलिस के बाद इस संबंध में कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन

बताते चलें कि लगभग पांच माह पहले चंदादेवी के समीप दिल्ली नंबर की एक कार दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद लावारिस हालत में खड़ी थी। तब सूचना मिलने के बाद भी पुलिस ने इस लावारिस कार के बाबत जानकारी नहीं जुटाई थी। नतीजा यह रहा कि धीरे-धीरे चोरों ने कार के कलपुर्जे और टायर समेत सभी महत्वपूर्ण पार्ट्स चुरा लिए और कार के अवशेष ही मौके पर मौजूद थे। बुधवार तड़के असामाजिक तत्वों ने सड़क किनारे खड़ी कार के अवशेषों को भी आग के हवाले कर दिया। घंटों तक कार धू-धू कर जलती रही। दोपहर बाद कार में लगी आग अपने आप बुझ गई। सड़क से आते-जाते लोगों ने कार के जलने की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया में भी साझा किए।
विज्ञापन

अभी चार दिन पहले ही इसी रोड पर तल्ली सलड़ी में सड़क किनारे एक महिला का अधजला शव भी बरामद हुआ था। पुलिस अब तक इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई को अंजाम नहीं दे सकी है। इस घटना के बाद बुधवार को लावारिस कार के अवशेषों को आग के हवाले करना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। इस संबंध में जब थानाध्यक्ष डीआर आर्या से जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा कि उनके पास कार के अवशेष जलाने संबंधी कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed