फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   भाजपा का फ्लैक्स फाड़ने पर घेरी कोतवाली

भाजपा का फ्लैक्स फाड़ने पर घेरी कोतवाली

Thu, 04 Jan 2018 12:34 AM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
भाजपा का फ्लैक्स फाड़ने पर घेरी कोतवाली
सितारगंज में भाजपा का फ्लैक्स फाड़ने से आक्रोशित भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कोतवाली का घेराव किया और प्रभारी कोतवाल को गांव के ही एक ग्रामीण के खिलाफ तहरीर दी है। आरोप लगाया कि फ्लैक्स फाड़ने का विरोध करने पर ग्रामीण ने हाथापाई की और पार्टी के उच्च नेताओं के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया। उन्होंने एसडीएम को भी मामले में पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बुधवार को बिज्टी गांव के कार्यकर्ताओं ने प्रभारी कोतवाल बीएस बिष्ट को तहरीर दी। इसमें कहा गया कि गांव का ही एक व्यक्ति किसी राजनीतिक दल से जुड़ा है। आरोप लगाया कि ग्रामीण ने गांव में लगी भाजपा की फ्लैक्सी को फाड़ दिया। जिसका विरोध करने पर आरोपी ग्रामीण ने पीएम, सीएम, स्थानीय विधायक आदि के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए उनके साथ हाथापाई भी की। उन्होंने प्रभारी कोतवाल से आरोपी ग्रामीण को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। इसके बाद उन्होंने एसडीएम विनोद कुमार को पत्र सौंपकर मामले में कार्रवाई की मांग की। वहां भाजयुमो मंडल अध्यक्ष चंदन कश्यप, किसान मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष हरजिंदर सिंह खालसा, बलविंदर सिंह, करमजीत सिंह, जसप्रीत सिंह, हरविंदर सिंह, फतेहजीत सिंह, अमरदीप सिंह आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed