{"_id":"597118264f1c1b83578b45d7","slug":"151500583974-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौला पुल पर बैठे युवकों को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गौला पुल पर बैठे युवकों को पीटा
Updated Fri, 21 Jul 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। गौला पुल पर बैठे दो युवाओं पर छह से ज्यादा हमलावरों ने लाठी और धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में एक युवक का पैर टूट गया है। पीड़ित ने तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
सरताज आलम और मो. रफीक निवासी आजाद नगर दोस्त हैं। सरताज ने बताया कि दोनों बुधवार की देर रात करीब 11.30 बजे गौला पुल पर बैठे थे। अचानक आधा दर्जन हमलावर लाठी व तलवार लेकर पहुंचे और बेवजह मारपीट शुरू कर दी। जानलेवा हमला होने पर वह दोनों जान बचाने को भागे और पुल के नीचे छिपकर जान बचाई। वहीं हमलावरों ने कार में सवार हो कर भी दोनों को तलाशा लेकिन वह नहीं मिले। वहीं दिव्यांग रफीक का मारपीट में पैर टूट गया। बाद में उन्होंने भाई को फोन कर बुलाया जब वह लोगों को लेकर पहुंचा तब तक हमलावर फरार हो गए थे। उन्होंने बनभूलपुरा थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची और घटना का जायजा लिया। फिलहाल घटना की तहरीर बनभूलपुरा थाने में सौंप दी गई है। इधर इस हमले के बाद सामने आया है कि इससे पूर्व भी ऐसी कई घटनाएं सामने आई है इस पर लाइन नंबर एक बैठक भी हुई। जिसमें क्षेत्रवासियों ने हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग उठाई है।