फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   घर से बाजार घमने निकले तीन नाबालिग दोस्त लापता।

घर से बाजार घमने निकले तीन नाबालिग दोस्त लापता।

Fri, 29 Dec 2017 02:09 AM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 02:09 AM IST
विज्ञापन
घर से बाजार घमने निकले तीन नाबालिग दोस्त लापता।
लालकुआं (नैनीताल)। परिजनों को बाजार घूमने की बात कहकर घोड़ानाला निवासी तीन छात्र लापता हो गए। दो छात्र आपस में भाई हैं। गुमशुदगी दर्ज होने के बाद जब पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि तीनों ने बाजार में अपनी साइकिल को बेचने का प्रयास किया था। उधर, देर शाम दिल्ली रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने तीनों को छात्रों को बरामद कर लिया। सूचना पर परिजन उन्हें लेने दिल्ली रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन

घोड़ानाला टेंट चौराहा निवासी काश्तकार देवेंद्र सिंह फर्त्याल के दो बेटे आकाश फर्त्याल (13), अभिषेक फर्त्याल (12) और उनके पड़ोस में रहने वाले संतोष कुमार टम्टा का पुत्र रितिक कुमार टम्टा (13) राजकीय इंटर कॉलेज बिंदुखेड़ा पढ़ते हैं। बुधवार को शाम 4 बजे घर से तीनों साइकिल से घूमने जाने की बात कहकर निकल गए, जब देर रात तक तीनों घर नहीं पहुंचे तो परेशान परिजनों ने बृहस्पतिवार को कोतवाली पहुंचकर तीनों की गुमशुदगी की तहरीर दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने नगर के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो तीनों दोस्त मुख्य बाजार में साइकिल लहराते हुए दिखाई दिए। लगभग एक घंटे तक तीनों छात्र बाजार में साइकिल लेकर घूमते हुए दिखे। कोतवाली की उपनिरीक्षक माया बिष्ट के अनुसार जांच में पता चला है कि तीनों छात्र साइकिल बेचने के लिए कई दुकानों में गए। इधर लापता बालक रितिक टम्टा के पिता संतोष कुमार टम्टा ने बताया कि तीनों सातवीं के छात्र हैं। देर शाम दिल्ली जीआरपी ने फोन पर पुलिस को सूचना दी कि तीनों छात्रों को रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया गया है। वे रानीखेत एक्सप्रेस में बैठकर दिल्ली पहुंच गए थे। परिजन उन्हें लेने रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed