फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   रास्ते को लेकर मारपीट में घायल ग्रामीण की मौत

रास्ते को लेकर मारपीट में घायल ग्रामीण की मौत

Thu, 28 Dec 2017 12:27 AM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
रास्ते को लेकर मारपीट में घायल ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
सितारगंज में रास्ते को लेकर चल रही पुरानी रंजिश के तहत दो पक्षों के बीच मारपीट में गंभीर रूप से घायल दूसरे पक्ष एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने मामले में पहले पक्ष की तहरीर पर मृतक व्यक्ति समेत आठ लोगों के खिलाफ कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। मृतक की पत्नी ने पुलिस को 11 लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की।
छह दिसंबर को सिडकुल स्थित लक्ष्मीझाला गांव में रास्ते को लेकर दो पक्ष भिड़ गए थे। जिसके बाद जमकर लाठी-डंडे और पाटल चले। मामले में पहले पक्ष से रामायन प्रसाद, पत्नी आरती देवी, बेटा अनिल कुमार, कुलदीप प्रसाद पुत्र रामसरन, बृजकिशोर पुत्र बिंदेश्वरी, बृजेश कुमार पुत्र रमेश घायल हो गए थे। दूसरे पक्ष से भूपाल राम पुत्र रामदरश उनकी पत्नी विद्यावती, बेटी मीरा कुमारी, बेटा बबलू कुमार व मुकेश घायल हो गए थे। पहले पक्ष के रामायन प्रसाद की तहरीर पर आठ दिसंबर को सिडकुल चौकी पुलिस ने आरोपी भूपाल राम, उसकी पत्नी विद्यावती, बेटे बबलू, उमेश, मुकेश व बेटी मीरा कुमारी के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 323 व 504 के तहत मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

मारपीट में गंभीर रूप से घायल भूपाल राम को भोजीपुरा के राममूर्ति अस्पताल में भर्ती कराया था। मंगलवार सुबह पांच बजे उसकी मौत हो गई। बुधवार को बरेली से पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को घर लाया गया। मृतक की पत्नी विद्यावती ने पुलिस को तहरीर देकर पहले पक्ष के 11 लोगों के खिलाफ हत्या आदि का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। प्रभारी कोतवाल बीएस बिष्ट ने बताया कि मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed