फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   दिन दहाड़े एचडीएफसी बैंक एटीएम से उड़ाए डेढ़ लाख

दिन दहाड़े एचडीएफसी बैंक एटीएम से उड़ाए डेढ़ लाख

Tue, 05 Dec 2017 12:34 AM IST
Updated Tue, 05 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
दिन दहाड़े एचडीएफसी बैंक एटीएम से उड़ाए डेढ़ लाख
बाजपुर। एचडीएफसी के एटीएम से दिनदहाड़े डेढ़ लाख रुपये उड़ा लिए गए। देर शाम बैंक उपशाखा प्रबंधक अमित बिष्ट की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई। पुलिस ने जांच पड़ताल की। बैंक के सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध व्यक्ति एटीएम का कैशबाक्स खोलता और बैंक के गार्ड से भी बातचीत करता दिखाई दिया। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन


सोमवार सुबह 11.18 बजे एक व्यक्ति रामपुर रोड स्थित एचडीएफसी के एटीएम में घुसा। उसके जाने के कुछ देर बाद बैंक कर्मचारी शुभम पहुंचा तो एटीएम का गेट खुला मिला। घटना की सूचना शाखा प्रबंधक को दी गई। बैंक अधिकारी अमित बिष्ट और ललित ने एटीएम का कैश चेक किया तो उसके 2000 के 75 नोट कम पाए गए। बैंक अधिकारियों के मुताबिक एक व्यक्ति ने 11.19 मिनट पर 2000 रुपये की निकासी की है।
विज्ञापन


पैसे निकालने के बाद संदिग्ध व्यक्ति पुन: एटीएम में आया वह नीचे झुककर पैसा निकालकर फरार हो गया। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में भी पगड़ी बांधे एक संदिग्ध युवक कैश बाक्स को खोलता नजर आया है। घटना से बैंक में अफरा-तफरी मच गई। सीओ बीएस चौहान, इंस्पेक्टर वीडी उनियान, एसआई कुलदीप अधिकारी, एसआई पंकज जोशी ने जांच पड़ताल की और फुटेज का अध्ययन किया। कोतवाल उनियाल ने बताया कि फुटेजों के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed