फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   नखताल के जंगल में बाघ का शव बरामद

नखताल के जंगल में बाघ का शव बरामद

Mon, 04 Dec 2017 12:47 AM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
नखताल के जंगल में बाघ का शव बरामद
खटीमा। वन विभाग ने नखाताल के जंगल में बाघ का शव बरामद किया है। वनकर्मियों ने पोस्टमार्टम के बाद शवदाह कर दिया गया। चिकित्सकों का कहना है कि बाघ के सभी अंग सुरक्षित थे। बाघ का विसरा सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र सिंह बिष्ट को शनिवार देर रात नखाताल ब्लाक के कंपार्ट संख्या चार में नर बाघ का शव बरामद होने की सूचना मिली। रविवार को आरओ बिष्ट दो पशुचिकित्सक जितेंद्र कुमार और संजीव कुमार के साथ मौके पर पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद चिकित्सकों ने बताया कि बाघ की उम्र 12 से 15 वर्ष के आसपास है। बाघ की मौत लगभग पांच दिन पहले होने की संभावना है। बताया कि बाघ की मौत प्रौढ़ आयु और संक्रमण के कारण हुई हो सकती है। इसकी पुष्टि के लिए बाघ का विसरा जांच के लिए देहरादून भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद बाघ का दाहसंस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed