फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग में पलटी रोडवेज बस, सभी सुरक्षित

नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग में पलटी रोडवेज बस, सभी सुरक्षित

Fri, 10 Nov 2017 02:18 AM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग में पलटी रोडवेज बस, सभी सुरक्षित
नैनीताल मार्ग पर बस पलटी - फोटो : अमर उजाला
नैनीताल। दिल्ली से नैनीताल आ रही उत्तराखंड परिवहन निगम की बस बारापत्थर के समीप चालक के नियंत्रण खो देने से पलट गई। बस में अधिक सवारियां नहीं होने के चलते किसी प्रकार की अनहोनी नहीं हुई। बस में सवार चालक व परिचालक को भी किसी तरह की चोट नहीं आई। बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे भवाली डिपो की बस संख्या यूके-07पीए-3252 दिल्ली से नैनीताल की तरफ आ रही थी। नैनीताल कालाढूंगी मार्ग पर बारापत्थर से तीन किमी पहले चालक सुधीर वाहन से अपना नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क पर पलट गई। इससे मार्ग पर जाम लग गया। करीब साढ़े पांच बजे घटना की जानकारी प्राप्त होते ही सीओ विजय थापा, कोतवाल विपिन चंद्र पंत, वरिष्ठ उपनिरीक्षक बीसी मासीवाल समेत अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। बस में चालक सुधीर, परिचालक राजेश शर्मा समेत तीन अन्य सवारियां बैठी थीं। बस में सवार पांच लोगों में से किसी को कोई चोट नहीं आयी है। पुलिस ने बस को मार्ग से हटवाकर वाहनों को आवागमन सुचारु हो पाया। सीओ विजय थापा के मुताबिक घटनास्थल पर सुबह के वक्त काफी मात्रा पाला गिरा था, इस कारण भी वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा।
विज्ञापन

नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर पलटी रोडवेज बस, सभी सुरक्षित
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed