फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   दुर्घटना में घायल युवक की मौत

दुर्घटना में घायल युवक की मौत

Tue, 07 Nov 2017 12:25 AM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना में घायल युवक की मौत
नानकमत्ता। एक सप्ताह पूर्व बाइक की टक्कर से घायल साइकिल सवार की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर बाइक चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। नगला गांव की मीना देवी पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि उसके पति ललित चंद बाजार की एक चावल मिल में काम करते थे। गत 29 अक्तूबर को काम कर मिल से वह घर आ रहे थे। रास्ते में नगला गांव के पास ही बाइक (यूके06एवी-9256) ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी। जिससे पति ललित गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उनका पीलीभीत के एक चिकित्सालय में इलाज चल रहा था। जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 338 व 304 ए के तहत मामला दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी बाइक चालक की धरपकड़ के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed